9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

29 वर्ष में 8700 दिन तक रामदेवरा की दंडवत यात्रा बिताए

इन कोरोना काल में लोक देवता बाबा रामदेवरा की ओर बढ़ रहे एक वृद्ध भक्त का भगवान के प्रति ऐसा जज्बा है कि वे पिछले 29 वर्षों में 8700 दिन केवल रामदेवरा के लिए दंडवत यात्रा पर रहे।
less than 1 minute read
Google source verification
29 वर्ष में 8700 दिन तक रामदेवरा की दंडवत यात्रा बिताए

29 वर्ष में 8700 दिन तक रामदेवरा की दंडवत यात्रा बिताए

चामू (जोधपुर). इन कोरोना काल में लोक देवता बाबा रामदेवरा की ओर बढ़ रहे एक वृद्ध भक्त का भगवान के प्रति ऐसा जज्बा है कि वे पिछले 29 वर्षों में 8700 दिन केवल रामदेवरा के लिए दंडवत यात्रा पर रहे।


ये कहानी नागौर के खारी डेरवा निवासी 71 वर्षीय भक्त आईदानाराम की है। वे पिछले 29 सालों से साल में 300 दिन इसी यात्रा पर रहते है। उनके इस जज्बे को देख तीन जिलों के कई गांवों के लोग उनके दर्शन करने उमड़ पड़ते है। जब वे यात्रा पर रहते है तो लोग इनके पीछे पहुंचकर घर से बना खाना पहुंचाते है।

आईदानाराम बताते है कि उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में रामदेवरा की 28 यात्रा पूरी कर चुके है। अब वह खारी डेरवा से सेंगाल धोरा, देशनोक, सालासर, गुसांई जी झूंझाला, हरजी भाटी ढाणी खेजड़ी व रामदेवरा की 29 वीं यात्रा कर रहे है। इनकी यात्रा खारी डेरवा नागौर से रामदेवरा हर वर्ष चलती हैं।

वे शुक्रवार को जब नाथड़ाऊ पहुंचे तो उन्हें देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह व शाम को वीणा की धुन पर आरती करते समय उनका दर्शन करने स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

श्रद्धा ऐसी परेशानियों में खुशियां

कोरोना काल में भी अकेले रामदेवरा के लिए दंडवत यात्रा करने वाले संत आईदानाराम परेशानियों में ही खुशियां मानते है। उनका कहना है कि उन्हें रास्तें में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन भक्ति की श्रद्धा के कारण गीत-बाजे के साथ उनका रथ यूं ही यात्रा के लिए चलता रहता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग