9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में दिन का पारा 26 डिग्री पर

Thar Weather - तीन दिन बार लुढक़ेगा पारा
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में दिन का पारा 26 डिग्री पर

जोधपुर में दिन का पारा 26 डिग्री पर

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मारवाड़ में शनिवार को बादलों की हल्की आवाजाही बनी रही। इस दौरान सुबह-सुबह कई स्थानों पर हल्का कोहरा भी छाया रहा। तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी से कुछ राहत रही। जोधपुर में दिन का तापमान 26 डिग्री से ऊपर चला गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम से बादलों की घनी आवाजाही रहेगी। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। बुधवार को आसमां साफ होने के बार तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट के आसार है।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान उछलकर 12 डिग्री पर आ गया। सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था, जिससे द़ृश्यता कुछ घट गई। शहरवासियों को गर्म कपड़े ओढऩे पड़े। दिन चढऩे के साथ सर्दी फीकी पडऩे लगी। ऊंचाई पर बादलों की वजह से सूरज की धूप छनकर आ रही थी। दोपहर में तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। शाम ढलने के बाद भी ठंड से आराम रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम 23.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
जैसलमेर में रात का तापमान 7 और दिन का 19.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 10.3 और अधिकतम 24.6 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग