9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री के समीप

- प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन में सर्दी से राहत- अगले सप्ताह फिर रहेगी तेज सर्दी
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री के समीप

जोधपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री के समीप

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही के चलते अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में दिन का तापमान 30 डिग्री के समीप पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है। इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले सप्ताह से फिर से जाड़े के चमकने का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कल की तुलना में करीब दो डिग्री कम था। पारे में गिरावट से सुबह-सुबह तेज सर्दी का एहसास रहा। दिन चढऩे के साथ धूप निकल आई। बादलों की आवाजाही के कारण दिनभर सूरज और बादलों में आंख मिचौनी चलती रही हालांकि कल की तुलना में आज तेज धूप निकली, जिसके कारण दोपहर में तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम 27.6 डिग्री मापा गया।

माउंट आबू में भी दिन-रात में 23 डिग्री का अंतर
जैसलमेर में रात का पारा 9.8 और दिन का 27.7 डिग्री रहा, वहीं बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 10.6 और अधिकतम 28.8 डिग्री रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में रात का पारा -2 डिग्री रहा। वहां कड़ाके की सर्दी रही। दिन में वहां भी तीखी धूप के कारण तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग