9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में पारा 35 डिग्री के करीब

jodhpur news - मौसम में बदलाव से दिन व रात के तापमान में 20 डिग्री से अधिक का अंतर- दो दिन बाद होगी बादलों की आवाजाही
less than 1 minute read
Google source verification
थार में पारा 35 डिग्री के करीब

थार में पारा 35 डिग्री के करीब

जोधपुर. उत्तरी हवा बहने और तीखी धूप खिली रहने से रविवार को थार के कई जिलों में दिन व रात के तापमान में बीस डिग्री से अधिक का अंतर आ गया। दोपहर में तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंचने लगा। बाड़मेर में तापमान 34.1 और जोधपुर व जैसलमेर में 33.3 डिग्री मापा गया। इसके कारण दोपहर में धूप में तपिश महसूस हो रही थी, वहीं रात में सर्दी भी बनी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार दो दिन बाद फिर से बादलों की आवाजाही होगी। सप्ताहांत में तापमान में फिर से गिरावट के संकेत है।


सूर्यनगरी में सूरजवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान दस डिग्री से नीचे चले जाने के कारण सुबह-सुबह सर्दी रही। एक बार फिर से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सैर-सपाटे पर निकले लोग सर्दी के कारण गर्म कपड़े पहनकर निकले। आसमान साफ होने से तीखी धूप निकली। सूरज के क्षैतिज पर चढऩे के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर में पारा 33.3 डिग्री पर पहुंचा। रात व दिन के तापमान में 23.4 डिग्री का बड़ा अंतर था जो सीधे तौर पर रेगिस्तानी जलवायु की ओर से इशारा करता है। रात ठण्डी और दोपहर तपिश भरी रही। अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग