9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंग दिखाने लगी सर्दी, दिन का पारा लुढक़ा

- माउंट आबू में तापमान 3 डिग्री पर बकरारार
less than 1 minute read
Google source verification
Daytime mercury fall down

रंग दिखाने लगी सर्दी, दिन का पारा लुढक़ा

जोधपुर. प्रदेश में सोमवार को भी तापमान में उतार चढ़ाव के साथ सर्दी का मौसम रहा। जोधपुर सहित कई स्थानों पर दिन का तापमान लुढक़ा। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 3 डिग्री पर रहा। वहां तेज सर्दी की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने सर्दी में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। सुबह सर्दी का मौसम रहा। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। सूरज निकलने के बाद सर्दी का असर कम होता गया। धूप में चुभन कम थी। दिन में तापमान 28.2 डिग्री रहा। शाम ढलने के साथ ही मौसम में फिर से ठण्डक घुलनी शुरू हो गई। रात ठण्डी रही। फुटपाथ व खुले स्थानों पर गुजर बसर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी सर्दी का मौसम रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 12.4 व अधिकतम 29.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 14.2 व दिन का 30.5 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग