
DCA--फोटो222- डीसीए भंग, सांखला बने एडहॉक कमेटी के संयोजक
जोधपुर।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) को भंग करते हुए व आरसीए के व्यवस्थित संचालन और क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने के अलावा सभी क्लबों की गतिविधियों के संचालन के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया है। जिसका संयोजक शैतानसिंह सांखला को नियुक्त किया गया है।रजिस्ट्रार संस्थाएं जोधपुर ने जिला क्रिकेट संघ जोधपुर के सुचारू संचालन के लिए 5 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया। रजिस्ट्रार शुद्दोधन उज्जवल ने बताया कि जोधपुर जिले में क्रिकेट खेल व खिलाडिय़ों व जनहित में वर्तमान जिला क्रिकेट संघ जोधपुर की स्वघोषित तीनों कार्यकरिणियों को भंग कर तदर्थ कार्यकारी समिति यानि एडहॉक कमेटी गठित की है। जिसमें संयोजक शैतानसिंह के अलावा हरेंद्रसिंह रनीसर, ओमप्रकाश भाटी, भगवानसिंह व मितेश माथुर को सदस्य बनाया गया है। रजिस्ट्रार ने बताया कि एडहॉक कमेटी 3 माह में जिले के सभी क्लबों की गतिविधियों, आयोजित किए गए खेल आयोजन, कार्यों व व्यय के रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट रजिस्ट्रार संस्थाएं जोधपुर को उपलब्ध कराएंगे ।
--
एजीएम मीटिंग में नहीं घुसने दिया
चौधरी को आरसीए की मंगलवार को जयपुर में हुई एजीएम मीटिंग मे डीसीए सचिव रामप्रकाश चौधरी को बुलाया गया था। जोधपुर से जयपुर गए चौधरी को एजीएम में नहीं घुसने दिया। चौधरी ने कहा कि उन्हें मीटिंग में आने का लैटर दिया गया, और फिर मुझे अंदर नहीं आने दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है, मैं न्यायालय में जाउंगा।
Published on:
22 Sept 2021 10:40 pm
