
सरपंच चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
सरपंच चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
जोधपुर.
झंवर थानान्तर्गत खुडाला गांव में सरपंच चुनाव को लेकर चल रही रंजिश के चलते धारदार हथियार व लाठी-सरियों से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार खुडाला गांव निवासी प्रेमाराज पुत्र बालाराम सुथार ने अपने भाई दिनेश पर जानलेवा हमला करने पर गांव के हड़मतसिंह, जीवनसिंह व जितेन्द्रसिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। आरोप है कि प्रेमाराज की मां सुकी देवी ने गांव के माधोसिंह के खिलाफ सरपंच चुनाव लड़ा था। इसको लेकर गत वर्ष अक्टूबर से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। सुकीदेवी का पुत्र दिनेश स्वतंत्रता दिवस पर गांव के सरकारी स्कूल में समारोह के बाद सरस्वती मंदिर में दर्शन कर रहा था। तब आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। खून बहने लगा और वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया। हमले का पता लगने पर घरवाले वहां आए और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में लिया।
Published on:
17 Aug 2021 01:10 am
