9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो संक्रमितों की मौत, 64 नए पॉजिटिव और 25 डिस्चार्ज

    कोरोना
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. शहर में कोरोना संक्र मित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को 64 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए और 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जोधपुर में अब तक 57523 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 817 जान गंवा चुके हैं। बीते 21 दिनों में 3602 संक्रमित और 80 रोगी दम तोड़ चुके हैं।

मथुरादास माथुर अस्पताल में नया बास महामंदिर निवासी अमरसिंह गहलोत ( 75) का निधन हो गया। एम्स जोधपुर में छिपों की घाटी छिपों का चौक निवासी दीवान अली (65 ) की भी मौत हो गई। 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सरकारी रिपोर्ट अनुसार प्रतापनगर-5, शहर परकोटा- 4, उदयमंदिर-6, महामंदिर-4, मसूरिया-5, शास्त्रीनगर-6, मधुबन-8, रेजिडेंसी-7, बीजेएस- 6 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-4, सालावास ( लूणी)-5, बिलाड़ा-1, भोपालगढ़-0, ओसियां-0, बावड़ी-1, फलोदी-2, बाप- 0, शेरगढ़-0 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।

कम सैंपल में आ रहे सौ से कम रोगी

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कम सैंपलिंग की बदौलत ही सोमवार को सौ से कम रोगी आए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को 1 हजार सैंपल भी नहीं लिए गए। जोधपुर में सैंपलिंग 2 हजार से अधिक की जाए तो बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ सकते है। हालांकि जोधपुर में कम्यूनिटी स्प्रेड कभी हो गया, लेकिन प्रशासन ने कोरोना फैलने के दौरान चुप्पी ही साधे रखी। सरकारी व निजी अस्पताल में होने वाली मौतों को प्रशासन उजागर नहीं कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग