9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुलूस ए मुहम्मदी का आयोजन न करने का निर्णय

- पुराने स्टेडियम में ही मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी का पर्व
less than 1 minute read
Google source verification
जुलूस ए मुहम्मदी का आयोजन न करने का निर्णय

जुलूस ए मुहम्मदी का आयोजन न करने का निर्णय

जुलूस ए मुहम्मदी का आयोजन न करने का निर्णय
- पुराने स्टेडियम में ही मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी का पर्व
जोधपुर.
कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते इस बार भी ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मुहम्मदी आयोजित नहीं किया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति के तत्वावधान में उम्मेद राजकीय स्टेडियम में ही परम्परागत तरीके से ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। पुलिस व समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया।
पुलिस उपायुक्त भुवन भूषण यादव व आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन परिसर के सरदार पटेल सभागार में पुलिस व ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। समिति के प्रवक्ता नदीम बक्ष ने बताया कि बैठक में समिति के अध्यक्ष उस्ताद हमीम बक्ष और जोधपुर के तमाम अखाड़ों के उस्ताद, समिति के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सरकार की गाइड लाइन के तहत जुलूस ए मुहम्मदी आयोजित न करने का निर्णय किया गया। समिति के तत्वावधान में पुराने स्टेडियम में ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग