4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसाराम मामले का फैसला : जोधपुर में अलर्ट, कई निजी स्कूलों ने की छुट्टी

अपने ही गुरुकुल की नाबालिग से यौन दुराचार के आरोपी आसाराम की किस्मत का बुधवार को जोधपुर सेंट्रल जेल में लगने वाली विशेष कोर्ट में फैसला होगा

2 min read
Google source verification
आसाराम मामले का फैसला : जोधपुर में अलर्ट, कई निजी स्कूलों ने की छुट्टी

आसाराम मामले का फैसला : जोधपुर में अलर्ट, कई निजी स्कूलों ने की छुट्टी

जोधपुर . अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चार साल सात माह से जोधपुर जेल में बंद आसाराम व उसके चार अन्य सेवादारों को बुधवार को फैसला सुनाया जाएगा। इसके लिए जेल में विशेष कोर्ट बनाया गया है। बैरक नम्बर दो में बने कोर्ट में सुबह आठ बजे बाद न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा फैसला सुनाएंगे। आसाराम को छोड़कर चार अन्य आरोपी अभी जमानत पर हैं। वे फैसले के समय उपस्थित रहेंगे। पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ व डीसीपी अमनदीपसिंह ने मंगलवार को जेल का दो बार दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पिछले दिनों से शहर में निषेधाज्ञा लागू है। जोधपुर पुलिस हाई-अलर्ट पर है। शहर को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। प्रवेश मार्गों पर चौबीस घंटे नाकाबंदी चल रही है।

सुबह 8 बजे जज-वकीलों की एंट्री, मीडिया पर रोक

जेल डीआईजी विक्रम सिंह ने बताया कि सुनवाई को लेकर जेल में कोर्ट लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे जज, वकील व अन्य अधिकारी जेल में प्रवेश करेंगे। इधर, जेल में कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों की ओर से लगाए गए प्रार्थना पत्र को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। आसाराम के समर्थकों के शहर में आने की खबर को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैण्ड पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

ये हैं आरोपी - आसाराम - मुख्य आरोपी- शिवा उर्फ सवाराम- प्रमुख सेवादार - प्रकाश द्विवेदी-रसोईया - शिल्पी उर्फ संचिता गुप्ता - शरदचंद्र उर्फ शरतचंद्र

निजी विद्यालयों ने की अवकाश की घोषणा
फैसले के दौरान कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते शहरवासी न सिर्फ स्कूल बल्कि जेल के आस-पास स्थित ऑफिस आने-जाने को लेकर चिंतित नजर आए। ऐहतियात के चलते कुछ निजी विद्यालयों ने बुधवार के लिए अवकाश की घोषणा की है। हालांकि पुलिस ने आमजन को विश्वास दिलाया है कि कानून-व्यवस्था को भंग करने वालों के अलावा किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। सभी कार्य यथावत होंगे।

Story Loader