9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TOURISM–सीएम से की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

- तुरजी का झालरा के झरोखे को क्षतिग्रस्त करने का मामला - जोधपुर होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 06, 2020

TOURISM--सीएम से की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

TOURISM--सीएम से की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

जोधपुर।

जोधपुर होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से ऐतिहासिक तुरजी के झालरे को झरोखे को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। एसोसिएशन के संरक्षक पवन मेहता ने बताया कि तुरजी का झालारा, जो स्टेप वेल के नाम से विश्व विख्यात है। करीब तीन दिन पूर्व जिसके ऐतिहासिक झरोखों में से एक झरोखे को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। एसोसिएशन के सदस्य मनीष लोढ़ा व आशीष माथुर ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

--

पर्यटन पर धब्बा

एसोसिएशन के संरक्षक मेहता ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हरकत जोधपुर के पर्यटन व्यवसाय पर धब्बा है। उन्होंने आशंका जाहिक की कि इन हरकतों से असामाजिक तत्वों के हौंसलें बुलन्द होंगे और वे हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को और अधिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मेहता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व प्रशासन को इस मामले में निर्देश देने की मांग की। वहीं प्रशासन से भी समय रहते इस तरह की ऐतिहासिक धरोहर को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग