9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–कुंभ मेले के लिए जोधपुर से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की मांग

- सांसद चौधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री गोयल को पत्र लिखकर किया अनुरोध
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 24, 2021

RAILWAY--कुंभ मेले के लिए जोधपुर से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की मांग

RAILWAY--कुंभ मेले के लिए जोधपुर से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की मांग

जोधपुर।
पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व पाली सांसद पीपी चौधरी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर हरिद्वार कुंभ के लिए जोधपुर से हरिद्वार तक ट्रेन संचालन की मांग की। चौधरी ने पत्र में बताया कि धार्मिक आयोजन कुंभ के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की जोधपुर से हरिद्वार के लिए कोई विशेष ट्रेन की तैयारी अभी तक नहीं हो रखी है। ऐसे में जोधपुर जिले के लोगों के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में जयपुर व मारवाड़ जंक्शन ही रह पाता है। इस विकल्प को चुनने के लिए भी लोगों के समक्ष विशेष रूप से सीटों की उपलब्धता नहीं है।
उन्होंने बताया कि जयपुर से मार्च के दौरान अहमाबाद-ऋ षिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में सभी श्रेणियों में शाही स्नान के लिए पहले ही बुकिंग हो चुकी है। दूसरी ट्रेन ओखा-देहरादून में अभी थर्ड एसी क्लास में वेटिंग चल रही है। मारवाड़ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन में किसी भी क्लास में कंफ र्म टिकट नहीं मिल रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने
जोधपुर से हरिद्वार तक एक स्पेशल ट्रेन जल्द से चलाने का अनुरोध किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग