
शादी-विवाह कार्यो से जुड़े व्यापारियों को राहत देने की मांग
जोधपुर।
मारवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव से मिला व शादी विवाह कार्यो से जुड़े व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन में कुछ राहत देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। संस्था अध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने बताया कि वर्तमान में आखा तीज के मौके पर शादियों का सीजन होता है। जिसके लिए व्यापारी वर्ग ने तैयारी कर रखी है। जिनके घरों में शादियां होनी है, उन्हें भी शादी के सामान व घरेलू सामान खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । शादी की सीजन को देखते हुए कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए शहर में कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट, फ ुटवियर, बर्तन, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक आदि क्षेत्रों से जुड़े व्यापारी वर्ग को 4 घंटे के लिए अपने प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाए ताकि जिनके घरों में वैवाहिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं उन्हें राहत मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर महामंत्री माधोसिंह भंडारी, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेश धारीवाल, अलौह धातु व्यापार संघ के भरेश बोथरा व राकेश जैन, राखीमाला संघ के श्रीकिशन गहलोत आदि थे।
Published on:
23 Apr 2021 08:48 pm
