
विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग
जोधपुर।
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 दिनों तक बढ़ाने की मांग की गई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी ने बताया कि इस संबंध में संघ की ओर से मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजे गए है। विद्यालयों में 6 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है और 8 जून तक राज्य में त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन है। 7 जून से विद्यालय खुलने की स्थिति में बच्चों के विद्यालय बुलाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी तक टला नहीं है। अधिकांश अध्यापक कोरोना योद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे है।
ऐसे में संक्रमण फैलने का भय तो रहेगा। साथ ही जो लोग जहां किराए के मकान लेकर रह रहे है, उन्हें कोरोना वाहक के रूप में देख सकते है और उन्हें क्वारंटीन होने के लिए भी कह सकते है। बस, रेल बंद होने के कारण उन्हें वहां पहुंचने के लिए हजारों रुपए खर्च करने होंगे। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से मांग की गई है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 दिन आगे बढ़ाया जाए तो उचित रहेगा।
Published on:
27 May 2021 05:37 pm
