
आश्रितों को शिक्षा विभाग में नियुक्ति का इंतजार
जोधपुर.़ शिक्षा विभाग में लंबे समय से कई मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं मिल रही है। गत एक वर्ष की बात करें तो दो दर्जन से अधिक प्रकरण शिक्षा विभाग में लंबित है। कुछ फाइल जोधपुर के स्थानीय शिक्षा कार्यालय में अटकी है तो कइयों की फाइल बीकानेर निदेशालय में है। कहने को तो राज्य सरकार समय-समय पर आश्रितों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश जारी करती है, लेकिन पालना नजर नहीं आ रही। शिक्षा विभाग में राउमावि खारा फलोदी, राउमावि संतोडा खुर्द, राउमावि ढेलाणा, रामावि बैनण पीपाड़ शहर, राउमावि हनुमानसागर ओमपुरा बापिणी, राउमावि गजेसिंहपुरा, राउमावि सेखाला बावड़ी सहित कई स्कूलों से जुड़े आश्रित की नियुक्ति के मामले लंबित है।
सिफारिश पर शहर
आरोप है कि शिक्षा विभाग में अधिकांश आश्रितों को दूरदराज गांवों में लगाया जाता है। अफसर और संस्थापन शाखा के कर्मचारी नजदीक रिक्त पदस्थापनों की जगह सिफारिश वालों के लिए छोड़ देते हैं।
इनका कहना...
हमारे यहां से प्रकरण संयुक्त निदेशक कार्यालय जाते हैं और फिर निदेशालय में पहुंचते हैं। अभी 28 प्रकरण है, 7 की नियुक्ति हो गई। 4 प्रकरण निदेशालय से आए हैं, उनकी कमियां हम पूरी कर भेज रहे हैं। दो प्रकरण में आश्रित अवयस्क है। 15 प्रकरण संयुक्त निदेशक कार्यालय में भेज दिए।
- अमृतलाल, डीईओ माशि मुख्यालय
Published on:
14 Sept 2021 11:17 pm
