9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण से अवसाद में आए व्यक्ति फंदे पर लटका

- मृत्यु उपरांत जांच में नेगेटिव निकला
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना संक्रमण से अवसाद में आए व्यक्ति फंदे पर लटका

कोरोना संक्रमण से अवसाद में आए व्यक्ति फंदे पर लटका

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 5में कोरोना संक्रमित होने के बाद से अवसाद में चल रहे एक व्यक्ति ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। मृत्यु उपरांत जांच में वह नेगेटिव पाया गया। उधर, चौहाबो के सेक्टर दस स्थित मकान में एक व्यक्ति ने जहरीली दवा खाकर जान दे दी।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि चौहाबो के सेक्टर-५ निवासी सोनू लालवानी (42) पुत्र लालचंद सिंधी ने घर के कमरे में फंदा लगाया है। पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो बड़े भाई आत्माराम व अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कोविड-19 जांच करवाई। जिसमें वह नेगेटिव पाया गया। तत्पश्चात पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया।
पुलिस का कहना है कि नई सड़क के पास चाय की दुकान में काम करने वाला सोनू तेरह नवम्बर को जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। पन्द्रह दिन बाद जांच में वह सामान्य हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह सदमे में आ गया था। इसके चलते वह घर में अलग कमरे में रहने लगा था। घरवालों से बात भी नहीं कर रहा था। अंदेशा है कि इसी मानसिक अवसाद के चलते उसने आत्महत्या की।
जहरीली दवा खाकर दी जान
देवनगर थाना पुलिस ने बताया कि चौहाबो में सेक्टर दस निवासी अजय कुमार मामनानी (46) ने शुक्रवार को घर में कॉकरॉच मारने की दवा खा ली थी। बीमार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा। जांच में उसके तकिए के नीचे कॉकरॉच मारने की दवा मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग