9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाकाबंदी देख बोलेरो पिकअप लेकर भागना चालक को पड़ा महंगा, तलाशी लेने पर देसी पिस्तौल, 16 कारतूस व दो मैग्जीन मिले

-एक साथी गिरफ्तार-पीछा करने पर बोलेरो लावारिस छोड़ हुआ फरार
less than 1 minute read
Google source verification
नाकाबंदी देख बोलेरो पिकअप लेकर भागना चालक को पड़ा महंगा,  तलाशी लेने पर देसी पिस्तौल, 16 कारतूस व दो मैग्जीन मिले

नाकाबंदी देख बोलेरो पिकअप लेकर भागना चालक को पड़ा महंगा, तलाशी लेने पर देसी पिस्तौल, 16 कारतूस व दो मैग्जीन मिले

जोधपुर. डांगियावास थाना पुलिस ने 16 मील बांवरला फांटा पर रविवार को नाकाबंदी कर बोलेरो पिकअप में सवार एक युवक से देसी पिस्तौल, 16 कारतूस और दो मैग्जीन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। उसका साथी बोलेरो पिकअप छोडक़र भाग निकला।

थानाधिकारी लीलाराम के अनुसार बोलेरो पिकअप में एक युवक के पास हथियार होने की सूचना पर 16 मील बांवरला फांटा के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध नजर आई बोलेरो पिकअप रुकवाई गई। जाजीवाल बिश्नोइयान निवासी मनीष बिश्नोई को पकडक़र नीचे उतारा गया। इतने में चालक सुरेश डूडी पिकअप लेकर जोधपुर की तरफ भाग निकला।

पुलिस ने पीछा किया तो चालक सुरेश बीच रास्ते में बोलेरो पिकअप छोड़ भाग गया। बोलेरो व पकड़ में आए मनीष की तलाशी ली गई। मनीष के कब्जे से मैग्जीन सहित एक पिस्तौल, लोडेड 6 कारतूस और 4 अन्य कारतूस जेब से जब्त किए गए। गाड़ी की सीटों के बीच लकड़ीनुमा बॉक्स से मैग्जीन के साथ 6 जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पिस्तौल, दो मैग्जीन व 16 जिंदा कारतूस जब्त कर जाजीवाल बिश्नोइयान निवासी मनीष पुत्र पुखराज बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। पिकअप भी जब्त की गई। पीपाड़ शहर थानान्तर्गत खोखरिया निवासी सुरेश पुत्र रूपाराम डूडी की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग