
jobs in it park jabalpur, jobs in it park jabalpur
जोधपुर. आप यह नहीं सोचें कि ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद ही जॉब तलाश करेंगे। ऐसे में हो सकता है आपको अच्छी अपॉच्र्युनिटी मिलने में समय लग जाए। इसलिए ग्रेजुएशन के लास्ट सेमेस्टर मेें प्रवेश करते ही आपको जॉब तलाशनी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए बेहतर यही होगा कि आप कैंपस इवेंट में शामिल हों और नेटवर्क को मजबूत बनाने का प्रयास करें। साथ ही अपनी हर इंटर्नशिप को गंभीरता से करें। इंटर्नशिप कई बार अच्छी जॉब अपॉच्र्युनिटीज भी उपलब्ध करवाती है।
वर्क एक्सपीरियंस को महत्त्व दें : आपकी पोजिशन तब स्ट्रॉन्ग होगी, जब आपके पास कोई वर्क एक्सपीरियंस होगा लेकिन यदि आपने हाल ही ग्रेजुएशन पूर्ण किया है और आपके पास किसी तरह का वर्क एक्सपीरियंस नहीं है तो अपनी स्किल्स को ही इतने प्रभावी तरीके से लिखें कि आपका रिज्यूम स्ट्रॉन्ग लगे। रिज्यूमे में इंटर्नशिप के वर्क एक्सपीरियंस के बारे में लिख सकते हैं।
सोशल मीडिया पर उपस्थिति को बताएं : अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को सही रखें। आजकल बहुत से एम्प्लॉयर कैंडिडेट के बारे में ऑनलाइन रिसर्च करते हैं। इसलिए आपको अनप्रोफेशनल दिखाने वाली सभी पोस्ट और फोटोज को सोशल मीडिया से डिलीट कर देना चाहिए। साथ ही लिंक्डइन प्रोफाइल को भी समय-समय पर अपडेट रखें।
अपना होमवर्क करें : गे्रजुएशन के दौरान ही आपको यह क्लीयर होना चाहिए कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं और उसी के अनुसार आपके प्रयास शुरू हो जाने चाहिए। इसलिए जल्दी जॉब सर्च करना चाहते हैं तो उन सभी स्किल्स पर ध्यान दें जो आपको कॅरियर में आगे बढ़ाने में अहम हो। साथ ही प्रोफेशनेलिज्म पर भी फोकस करें।
Published on:
17 Jan 2020 04:22 pm
