9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में डीजल 95.52 और पेट्रोल 110.87 रुपए

- एक्साइज ड्यूटी हटाने के बाद पेट्रोल 6.35 और डीजल 12.66 रुपए सस्ता
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में डीजल 95.52 और पेट्रोल 110.87 रुपए

जोधपुर में डीजल 95.52 और पेट्रोल 110.87 रुपए

जोधपुर. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद गुरुवार को जोधपुर में पेट्रोल 6.35 और डीजल 12.66 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। एक लीटर डीजल की कीमत 95.52 और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.87 रुपए पहुंच गई। प्रदेश में श्रीगंगानगर को छोडकऱ सभी जिलों में डीजल 100 रुपए से नीचे आ गया है। श्री गंगानगर में डीजल 100.46 रुपए प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते तेल कंपनियां ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि कर रही थी। अक्टूबर महीने में ही 24 बार पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि कर दी गई। बुधवार तक शहर में पेट्रोल 117 रुपए से अधिक और डीजल 108 रूपए से अधिक महंगा मिल रहा था। ऑयल मार्केट के जानकारों ने इसके अनुसार पेट्रोल की कीमत डेढ़ सौ रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर आम जनता को एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग