
मांगों को लेकर विद्युतकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
फलोदी (जोधपुर). विद्युत वितरण निगम में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा फलोदी द्वारा सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। डिस्कॉम श्रमिक संघ जिलावृत के जिलाध्यक्ष करनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व एक त्रित कर्मचारियों धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया तथा विद्युत वितरण निगम में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर धर्मेंद्रसिंह चौहान, फिरोज खान, चंपूसिंह परिहार, भगवानाराम, नेताराम माली, रामचन्द्र मेघवाल, कैलाश विश्नोई, दीपक शर्मा, शांतिलाल थानवी, महिपाल विश्नोई, रेखा देवी, पुष्पा देवी, सत्यनारायण दवे आदि कई कर्मचारी उपस्थित थे।
पाबूजी मंदिर में फड़वाचन 25 को
देचू. लोकदेवता पाबूजी राठौड़ मंदिर कोलू पाबूजी में केशर ग्रुप कमेटी देवासी समाज द्वारा 25 अक्टूबर की शाम को फड़ वाचन करवाई जाएगी। कमेटी के सहयोजक राजूदेवासी व भोमेश देवासी ने बताया कि मंदिर परिसर के आगे पाबूजी के भील जाति के भोपों द्वारा पाबूजी की जीवनी को फड़ के माध्यम से भक्ताओं को समझाई जाएगी। इसमें समाज सहित आसपास गांवों के भक्त पहुंचेंगे।
Published on:
23 Oct 2020 07:52 pm
