9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन में खत्म होगी छूट फिर एक्शन मोड में आएगा निगम

लंबे समय से बकाया चल रहे नगरीय विकास कर, गृह कर, लीज व अन्य कर जमा नहीं कराने वालों के विरुद्ध नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
तीन दिन में खत्म होगी छूट फिर एक्शन मोड में आएगा निगम

तीन दिन में खत्म होगी छूट फिर एक्शन मोड में आएगा निगम

जोधपुर.
लंबे समय से बकाया चल रहे नगरीय विकास कर, गृह कर, लीज व अन्य कर जमा नहीं कराने वालों के विरुद्ध नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। संपत्तियों को सीज करने की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि नगर निगम ने बकाया नगरीय विकास कर और गृह कर जमा कराने को लेकर राज्य सरकार की ओर से दी गई विशेष छूट खत्म होने में 3 दिन का समय बचा है। 2019- 2020 तक के बकाया नगरीय विकास कर एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज व शास्ति पर शत प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। वहीं 2011-12 के पूर्व के बकाया नगरीय विकास कर एकमुश्त जमा कराने पर संपूर्ण नगरीय विकास कर की राशि में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। तीन दिन बाद भी जिनका बकाया निकलता है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन की व्यवस्था
निगम दक्षिण के आयुक्त डॉ. अमित यादव ने बताया कि संक्रमण काल में कई लोग अनावश्यक रूप से कहीं आने जाने से कतरा रहे हैं। इसीलिए अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग