
स्वास्थ्य दावा निपटाने में आने वाली विसंगतियों पर चर्चा
स्वास्थ्य दावा निपटाने में आने वाली विसंगतियों पर चर्चा
- बीमा लोकपाल राजस्थान व टीपीए की वेबिनार
जोधपुर।
बीमा लोकपाल कार्यालय राजस्थान की ओर से बीमा कम्पनियों के टीपीए प्रतिनिधियों की सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग आयोजित की गई। बीमा लोकपाल कार्यालय राजस्थान के सचिव सुधांशु मोहन मिश्र आलोक ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता बीमा लोकपाल राजस्थान संध्या बालिगा ने की। वेबिनार में राजस्थान के सात अग्रणी टीपीए कम्पनियों विपुल, रक्षा, गुड हैल्थ, पार्क मेडिक्लेम व ईस्ट वेस्ट असिस्ट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वेबिनार में बीमा कम्पनियों द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के नियम व शर्तों की विवेचना की गई, जिससे पॉलिसीधारकों के स्वास्थ्य दावा निपटाने में आने वाली विसंगतियों व इससे होने वाली असुविधाओं को दूर किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि बीमा लोकपाल कार्यालय जयपुर राजस्थान के जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा व साधारण बीमाधारकों की प्राइवेट व सार्वजनिक कम्पनियों द्वारा जारी पॉलिसियों से सम्बन्धित शिकायतों का निशुल्क निस्तारण करता है।
Published on:
12 Oct 2020 06:42 pm
