
RAILWAY--मालगाड़ी व सवारी गार्डो की समस्याओं पर चर्चा
जोधपुर।
ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल का 56वां स्थापना दिवस व संरक्षा संगोष्ठी बुधवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। संगोष्ठी में मालगाड़ी व सवारी गार्डो से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसका मंडल परिचालन प्रबंधक ने निवारण का आश्वासन दिया। काउंसिल के नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में काउंसिल के जोनल सचिव अशोक शर्मा, विशेष अतिथि सीनियर डीपीओ रघुवरसिंह चारण, डीओएम दिलीपसिंह, एओएम लोकेश थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी सिंह ने की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ गार्ड मदनसिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल जोधपुर मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जोनल सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र व 2100 रुपए के नगद पुरस्कार दिया गया। काउंसिल के हरीसिंह, छीगनाराम, श्रवणकुमार, किशन मिश्रा ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम संचालन नंदकिशोर गुर्जर, आसुराम चौधरी व धीरज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व कार्यरत गार्डो ने भाग लिया।
Published on:
18 Feb 2021 05:19 pm
