9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CORONA—सुरक्षा पोटलियों का वितरण

- पुलिस के जवानों को कर रहे वितरण
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 29, 2021

CORONA---सुरक्षा पोटलियों का वितरण

CORONA---सुरक्षा पोटलियों का वितरण

जोधपुर।
फ्रेण्ड्स ग्रुप की ओर से बुधवार को पुलिस के जवानों को आयुर्वेदिक ऑक्सीजन बूस्टअप सुरखा पोटलियों का वितरण किया गया। ग्रुप के लीडर उमेश लीला ने बताया कि ट्रैफि क कंट्रोल रूम, रातानाड़ा, महामंदिर, सरदारपुरा, उदयमंदिर थानों में जवानों को सात पैकेट में 350 सुरक्षा पोटलियों का वितरण किया गया । इस दौरान आरपीएस नाथूसिंह व रविन्द्र बोथरा सहित थानाधिकारी राजेश यादव, लीलाराम, लेखराज, हनुमान सिंह व जवानों ने इस अनोखी सेवा पर आभार जताया ।

--
केंद्रीय मंत्री शेखावत की नारियल चढ़ाने की सलाह अवैज्ञानिक
जोधपुर।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के एक सरकारी अस्पताल में दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के जिला सचिव किशन मेघवाल ने बताया कि शेखावत के बालाजी को नारियल चढ़ाने पर कोरोना ठीक होने दावे वाले बयान को पूरी तरह से अवैज्ञानिक बताया। मेघवाल ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से केंद्र व राज्य सरकारों की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है, अस्पतालों में बैड, ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की कमी के चलते हजारों लोगों की जिंदगी चली गई है। ऐसे वक्त में केंद्रीय मंत्री का आमजन को बालाजी को नारियल चढ़ाकर कोरोना से ठीक होने की सलाह केंद्र सरकार की जनता के प्रति गैर-जिम्मेदारी दर्शाती है। भगवान का नाम लेकर सत्ता प्राप्त करने वाली भाजपा भगवान का नाम लेकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।
--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग