9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jodhpur news : निर्माण कार्य देखने निकले जिला कलक्टर, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब देखा

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जोधपुर शहर में पावटा जिला अस्पताल, आधुनिक बस स्टैंड, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।जिला कलक्टर ने बजट घोषणा के अंतर्गत लगभग 7.5 करोड़ की लागत से नया तालाब पार्क में बन रहे लॉन, फाउन्टेन, मेन गेट आदि कार्यों काे देखा।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur news : निर्माण कार्य देखने निकले जिला कलक्टर, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब देखा

जोधपुर. बाईजी का तालाब में सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता।

निर्माण कार्य देखने निकले जिला कलक्टर, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब देखा
अधिकारियों को दिए नियत समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जोधपुर. जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जोधपुर शहर में पावटा जिला अस्पताल, आधुनिक बस स्टैंड, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।जिला कलक्टर ने बजट घोषणा के अंतर्गत लगभग 7.5 करोड़ की लागत से नया तालाब पार्क में बन रहे लॉन, फाउन्टेन, मेन गेट आदि कार्यों काे देखा। इस दौरान जानकारी दी गई कि ये कार्य आगामी फरवरी तक पूर्ण किए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बाईजी तालाब के मौलिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए 13 करोड़ की लागत से कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण को देखा। उन्हाेंने फ्लोरिंग करके नेचुरल सीपेज से जलभराव को सुनिश्चित रखने को कहा। इस दौरान् तालाब के आस-पास से आ रहे सीवरेज के पानी की निकासी की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। निर्माणाधीन कार्य को मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये अधिकारी रहे साथ

जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार, अपर जिला कलक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा, जोधपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियंता अभिषेक परिहार तथा राकेश गहलोत।

----------------------

15 दिन में बनेगा बेसमेंट, ग्राउण्ड फ्लोर, रैम्प

जिला कलक्टर गुप्ता ने पावटा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन बेसमेंट, ग्राउण्ड फ्लोर, रैम्प का अवलोकन करते हुए 15 दिन में कार्य पूर्ण के निर्देश दिए।

30 अप्रेल तक नया बस स्टैंड

जिला कलक्टर ने अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण का निरीक्षण किया तथा इस कार्य को 30 अप्रेल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। राईका बाग रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड से फुट ओवर ब्रिज की संभावना पर चर्चा की गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग