9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों से फीडबैक लेकर जिला कलक्टर ने देखे विकास कार्य

जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने सुरपुरा बांध के डूब क्षेत्र में अधिक वर्षा से फसलों को होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए 21 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे सुरपुरा डिग्गी के चारों ओर चैनल निर्माण के कार्यों का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
किसानों से फीडबैक लेकर जिला कलक्टर ने देखे विकास कार्य

किसानों से फीडबैक लेकर जिला कलक्टर ने देखे विकास कार्य

जोधपुर। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने सुरपुरा बांध के डूब क्षेत्र में अधिक वर्षा से फसलों को होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए 21 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे सुरपुरा डिग्गी के चारों ओर चैनल निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। बांध पर डिग्गी के चारों तरफ फेंसिंग कार्य के निर्देश दिए।
पीएचइडी व जल संसाधन विभाग को आपस में समन्वय कर समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा है। जेडीए की ओर से पौधारोपण, झूले, गार्डन, संपर्क सडक़ निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। खरीफ की फसलों की स्थिति, बुवाई की वास्तविक जानकारी के लिए सुरपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया व कृषकों से बातचीत की। कृषकों ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में वर्षा होने के साथ खेतों में बाजरा, मूंग, ज्वार फसलों की बुवाई की गई है। बेरी गंगा वन क्षेत्र के 8 मील क्षेत्र में पदमश्री कैलाश चंद्र सांखला स्मृति वन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जयपुर में विकसित किए गए किशन बाग की तर्ज पर इस क्षेत्र का कार्य किया जाना है। इस मौके पर एडीएम तृतीय राधेश्याम डेलू, उप वन संरक्षक रमेश कुमार मालपानी, संयुक्त निदेशक कृषि वीके पांडेय, डॉक्टर जे.आर भाकर, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन नारायण लाल व अन्य मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग