9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संक्रमण की जंग जीत चुके जिला कलक्टर ने प्लाज्मा दान कर दिया संदेश

- अब तक शहर में 47 लोगों ने दान किया है प्लाज्मा - पत्रिका अभियान : दान करो, जिंदगियां बचाओ लोगो  
less than 1 minute read
Google source verification
संक्रमण की जंग जीत चुके जिला कलक्टर ने प्लाज्मा दान कर दिया संदेश

संक्रमण की जंग जीत चुके जिला कलक्टर ने प्लाज्मा दान कर दिया संदेश

जोधपुर.

जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह ने कोविड महामारी से जंग में एक मिसाल पेश की है। मिशन जीवन रक्षा की मुहिम को सार्थक करते हुए उन्होंने स्वयं शुक्रवार को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचकर प्लाज्मा डोनेट किया। वे राज्य के पहले ऐसे कलक्टर है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट कर जीवन बचाने की पहल की है।
जिला कलक्टर ने प्लाज्मा डोनेट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गंभीर कोरोना संक्रमितों के जीवन की रक्षा के लिए प्लाज्मा डोनेशन कैम्प चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्लाज्मा डोनर हीरोज का सम्मान भी किया गया था। राजस्थान पत्रिका के अभियान दान करो, जिंदगियां बचाओ में अधिक से अधिक संक्रमण की जंग जीत चुके लोगों से अपील की जा रही है। जिले में अब तक 47 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट कर इस जंग में अहम भूमिका निभाई है।

नजीर बने जोधपुर
जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से डरने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक विचारधारा के साथ राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए इस बीमारी को हराया जा सकता है। सबसे ज्यादा रिकवर मरीज जोधपुर हैं, ऐसे में यहां प्लाज्मा डोनेशन का रिकॉर्ड बना पूरे प्रदेश में एक नजीर पेश की जा सकती है। इस दौरान मुख्य कार्यकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव, एडीएम सिटी सीमा कविया, सीएमएचओ डॉ बलवंत मण्डा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित तथा एमडीएम अधीक्षक एम.के आसेरी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग