9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंग जीत लौटे संभागीय आयुक्त ने 4 घंटे में देखे 20 से ज्यादा विकास कार्य

- विभागीय अधिकारियों के साथ चल रहे प्रोजेक्ट की मौका स्थिति देखी  
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से जंग जीत लौटे संभागीय आयुक्त ने 4 घंटे में देखे 20 से ज्यादा विकास कार्य

कोरोना से जंग जीत लौटे संभागीय आयुक्त ने 4 घंटे में देखे 20 से ज्यादा विकास कार्य

जोधपुर.
संभागीय आयुक्त व जेडीए चेयरमैन डॉ. समित शर्मा ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का शनिवार को जायजा लिया। कोरोना से जंग जीत कर फील्ड में उतरे डॉ. शर्मा 4 घंटे तक तूफानी दौरे पर रहे और 20 से ज्यादा प्रोजेक्ट और साइट देखे।

इसी माह उम्मेद उद्यान कार्य पूरा करने के निर्देश
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांटेशन लोन डवलपमेंट, वाकिंग ट्रेक, बेंच लगाने का कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को उम्मेद उद्यान में बच्चों के लिए मिनी ट्रेन संचालित करने की संभावनाएं तराशने की बात कही। उन्होंने कहा कि उम्मेद उद्यान में जोधपुर की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाती जोधपुरी पत्थर से निर्मित बेंचेज लगाई जाए।

मंडोर हो सबसे आकर्षक पिकनिक स्पॉट
मंडोर उद्यान को आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने को कहा। उन्होंने मंडोर उद्यान को आर्कियोलॉजिकल रूप से भी विकसित करने के निर्देश दिए।

वाटर बॉडी के साथ पार्क के रूप में विकास
नया तालाब का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, वहां के क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने। तालाब में गंदे पानी को जाने से रोकने की बात कही। साथ ही लॉन विकसित कर वाटर बॉडी बनाने को काह।

इनकी भी ली जानकारी

बायोडायवर्सिटी पार्क, नागौर रोड तथा कायलाना, कायलाना वॉटर स्पोर्टर्स, कायलाना के चारों ओर सडक़ निर्माण, सिद्धनाथ रोप वे, गोशाला मैदान विकास कार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम, सारण नगर से बनाड तक 100 फीट रोड तथा आरओबी, ऐतिहासिक मंडोर उद्यान परिसर में नागादड़ी पहाडी के विकास एवं सौन्दर्यीकरण, उम्मेद पार्क, म्यूजियम में विकास कार्य की जानकारी ली।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग