2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2023: इस दिवाली पर सिर्फ पटाखे जलाएं ही नहीं जमकर खाइए भी ! जानिए कैसे

Diwali 2023: इस बार दिवाली पर जोधपुरराइट्स पटाखे छोड़ने के साथ पटाखे को खाना भी पसंद कर रहे हैं। बाजार में कुछ ऐसी ही पटाखे वाली मिठाई आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
diwali_2023_1.jpg

इस बार दिवाली पर जोधपुरराइट्स पटाखे छोड़ने के साथ पटाखे को खाना भी पसंद कर रहे हैं। बाजार में कुछ ऐसी ही पटाखे वाली मिठाई आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। वहीं शहर में मिठाई का कारोबार भी बूम पर है। मिठाई निर्माता निखिल वैष्णव ने बताया कि दिवाली पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ नई पटाखे वाली मिठाई ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2023 Puja Time: दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा


पटाखा मिठाई देशी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि शहर की प्रमुख मिठाइयां देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों में भी बड़ी मात्रा में भेजी जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के त्योहार पर करोड़ों रुपए के कारोबार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2023: घर-घर विराजेंगी महालक्ष्मी, 700 साल बाद 5 राजयोग का संयोग

हूबहू पटाखे जैसी मिठाई
पटाखा मिठाई में चकरी, कोटा, टंकी बम व लडालड सहित रंगीन मोमबत्ती वाली मिठाई विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। विशेष रूप से ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयों को पटाखों का आकार व लेबल लगाकर सजाया गया है। इससे ये एकबारगी तो मिठाई नहीं बल्कि हूबहू पटाखे ही नजर आती है। ये मिठाइयां 18 सौ रुपए से दो हजार रुपए के भाव से बिक रही है। इसी तरह चॉकलेट मिठाई व केक भी ग्राहक पसंद कर रहे है। वहीं मिल्क पाउडर, पंच मेवे से बनी मिल्की बाइट वैरायटी भी पहली बार तैयार की गई है। इसके अलावा संगम बरफी, फ्रूट पंच, काजू रॉकी रोड, ड्राई फ्रूट्स कचौरी, ड्राई फ्रूट्स बाइट्स सहित कई नई वैरायटियों के साथ पारंपरिक मिठाइयां जैसे कि दाल-बादाम की चक्की, बेसन की चक्की, रबड़ी के लड्डू, माखनबड़ा भी लोगों की पसंदीदा मिठाई बनी हुई है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग