जोधपुर

Diwali 2023: इस दिवाली पर सिर्फ पटाखे जलाएं ही नहीं जमकर खाइए भी ! जानिए कैसे

Diwali 2023: इस बार दिवाली पर जोधपुरराइट्स पटाखे छोड़ने के साथ पटाखे को खाना भी पसंद कर रहे हैं। बाजार में कुछ ऐसी ही पटाखे वाली मिठाई आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं।

less than 1 minute read
Nov 12, 2023

इस बार दिवाली पर जोधपुरराइट्स पटाखे छोड़ने के साथ पटाखे को खाना भी पसंद कर रहे हैं। बाजार में कुछ ऐसी ही पटाखे वाली मिठाई आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। वहीं शहर में मिठाई का कारोबार भी बूम पर है। मिठाई निर्माता निखिल वैष्णव ने बताया कि दिवाली पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ नई पटाखे वाली मिठाई ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।


पटाखा मिठाई देशी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि शहर की प्रमुख मिठाइयां देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों में भी बड़ी मात्रा में भेजी जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के त्योहार पर करोड़ों रुपए के कारोबार की उम्मीद है।

हूबहू पटाखे जैसी मिठाई
पटाखा मिठाई में चकरी, कोटा, टंकी बम व लडालड सहित रंगीन मोमबत्ती वाली मिठाई विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। विशेष रूप से ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयों को पटाखों का आकार व लेबल लगाकर सजाया गया है। इससे ये एकबारगी तो मिठाई नहीं बल्कि हूबहू पटाखे ही नजर आती है। ये मिठाइयां 18 सौ रुपए से दो हजार रुपए के भाव से बिक रही है। इसी तरह चॉकलेट मिठाई व केक भी ग्राहक पसंद कर रहे है। वहीं मिल्क पाउडर, पंच मेवे से बनी मिल्की बाइट वैरायटी भी पहली बार तैयार की गई है। इसके अलावा संगम बरफी, फ्रूट पंच, काजू रॉकी रोड, ड्राई फ्रूट्स कचौरी, ड्राई फ्रूट्स बाइट्स सहित कई नई वैरायटियों के साथ पारंपरिक मिठाइयां जैसे कि दाल-बादाम की चक्की, बेसन की चक्की, रबड़ी के लड्डू, माखनबड़ा भी लोगों की पसंदीदा मिठाई बनी हुई है।

Published on:
12 Nov 2023 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर