9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं डॉक्टर्स नदारद तो कहीं आंगनबाड़ी सेंटर पर मिले ताले

  कृमि मुक्ति सप्ताह में स्वास्थ केन्द्रों पर कृमि मुक्ति की दवाइयां नहीं कार्यवाहक संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार बिष्ट ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाडिय़ों का निरीक्षण  
less than 1 minute read
Google source verification
कहीं डॉक्टर्स नदारद तो कहीं आंगनबाड़ी सेंटर पर मिले ताले

कहीं डॉक्टर्स नदारद तो कहीं आंगनबाड़ी सेंटर पर मिले ताले

जोधपुर. कार्यवाहक संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार बिष्ट ने सोमवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर डॉक्टर्स व स्टाफ नदारद मिला तो आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताला नजर आया। जबकि इन दिनों कृमि मुक्ति के लिए एलेबेंडाजॉल गोली बच्चों-किशोर-किशोरियों को खिलाई जा रही है। उसके बावजूद मेडिकल स्टाफ लापरवाह बना हुआ है।
डॉ. बिष्ट को आंगनबाड़ी व सब सेंटर रामपुरा बंद मिला। नेवरा एएनएम मौजूद थीं, लेकिन एल्बेंडाजॉल नहीं मिली। आंगबनाड़ी हुड़ा की ढाणी में हवा देवी आशा विगत 6 दिनों से अनुपस्थिति दिखी। पंडित जी की ढाणी में स्टाफ प्रतिनियुक्ति पर मिला। यहां डॉ. हिमांशी चौधरी, एलएचवी मिनाक्षी चौहान व दुर्गालाल अनुपस्थित मिले। आंगनबाड़ी देभू की ढाणी भी गए। पीएचसी झाखण में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा अनुपस्थित मिला। यहां की आंगनबाड़ी में एलबेंडाजॉल गोली नहीं मिली। उप स्वास्थ्य केन्द्र उम्मेद नगर सवा ग्यारह बजे बंद मिला। सब सेंटर रायमलवाडा व कपूरिया भी बंद मिला। इस अव्यवस्था को देख डॉ. बिष्ट झल्लाते दिखे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग