9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्वान ने मासूम पर किया हमला, घाव इतना गहरा था कि लगाने पड़े 15 टांके

- रातानाडा क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय श्वान ने किया हमला
less than 1 minute read
Google source verification
श्वान ने मासूम पर किया हमला, घाव इतना गहरा था कि लगाने पड़े 15 टांके

श्वान ने मासूम पर किया हमला, घाव इतना गहरा था कि लगाने पड़े 15 टांके

जोधपुर. शहर में श्वानों का आंतक जारी, अब रातानाडा क्षेत्र पांच बत्ती सर्किल के निकट सांसी बस्ती में घर के बाहर खेल रहे 15 माह के मासूम पर श्वान ने अचानक हमला कर घायल कर मासूम का मुंह बुरी तरह नोंच दिया। जिसके चलते उसके चेहरे पर 15 टांके लगाने पड़े।

भदवासिया सांसी कॉलोनी निवासी मनोज दासावत ने बताया कि उसकी पत्नी रातानाडा क्षेत्र पांच बत्ती सर्किल के निकट स्थित सांसी बस्ती अपने पीहर गई हुई थी तथा साथ में बेटे शुभम (15 माह) को भी ले गई थी। 29 जुलाई को शुभम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक श्वान आया तथा उस पर हमला कर दिया। उसके चल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग बाहर पहुंचे तथा श्वान को भगाया नहीं तो वह मासूम की जान ले लेता। श्वान ने शुभम के गाल को बुरी तरह नौंच लिया, जिससे खून बहने लगा। तुरंत उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने 15 टांके लगा घाव को ठीक किया। शुभम के पिता मनोज कुमार का कहना है कि श्वानों को पकडऩे के लिए निगम की टीम को कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो किसी दिन ऐसा होगा कि श्वानों के हमले में किसी मासूम की जान भी जा सकती है।

कुछ दिन पूर्व भी दो जनों पर किया था श्वानों ने हमला

24 जुलाई को भी शहर में दो जनों पर श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया था। शहर के गुंदी का मोहल्ला निवासी कांतिलाल घूमने जा रहे थे। इस दौरान अचानक 8-10 श्वानों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया था। इसी तरह चांदपोल इलाके के अंदर पुरबियों की गली, उन्दरगढ़ ब्रह्मपुरी की गलियों के अंदर श्वानों का आंतक है। क्षेत्र से गुजर रहे एक व्यक्ति पर श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग