9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

41 हजार कोविड वैक्सीन की डोज आज जोधपुर पहुंचेगी

  - अवकाश व दूसरे टीकाकरण डे के कारण निजी अस्पताल के अलावा और कहीं नहीं होगा वैक्सीनेशन 17 कोरोना पॉजिटिव मिले
2 min read
Google source verification
41 हजार कोविड वैक्सीन की डोज आज जोधपुर पहुंचेगी

41 हजार कोविड वैक्सीन की डोज आज जोधपुर पहुंचेगी

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना वैक्सीन की 41 हजार 5 सौ डोज महाशिवरात्रि पर गुरुवार अलसुबह जोधपुर पहुंच जाएगी। इसके लिए जोधपुर से जयपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। वैक्सीन जोधपुर पहुंचने की सूचना पर प्रशासन ने भी फिर से राहत की सांस ली है। आरसीएचओ डॉ.़ कौशल दवे ने बताया कि 26500 डोज कोविशील्ड और 15000 डोज कोवैक्सीन की आएगी। वहीं शिवरात्रि व गुरुवार को अन्य टीकाकरण डे के कारण वैक्सीनेशन सत्र नहीं होंगे। निजी अस्पताल अपनी सुविधानुसार टीकाकरण कर सकते हैं। गुरुवार को ही सभी वैक्सीन की डोज संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद फिर से वैक्सीन सत्र शुक्रवार से नियमित हो जाएंगे। वैक्सीन खत्म होने के समाचार ने एकबारगी सभी की नींद उड़ा दी थी।
स्टॉक खत्म हुआ तो मुसीबत

राजस्थान पत्रिका ने 10 मार्च के संस्करण में बताया था कि एक ही दिन का स्टॉक बचा है। साथ ही यह भी बताया था कि 7 लाख डोज प्रदेश को मिल सकती है। इसी डोज में से जिले को 41 हजार डोज दी जा रही है। जोधपुर को 4 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य आगामी एक माह में पूरा करना है।
तो लग जाता पहली डोज पर विराम

यदि 41 हजार यह वैक्सीन नहीं पहुंचती तो चिकित्सा प्रशासन ने कुछ दिन तक सिर्फ टीकाकरण की दूसरी डोज का ही लक्ष्य रखा था। ऐसे में 45 से 59 और 60 से अधिक आयुवर्ग की पहली डोज को कुछ दिन के लिए रोकना पड़ सकता था। लेकिन अब वैक्सीन की खेप गुरुवार को पहुंचने के बाद शुक्रवार से फिर से नियमित वैक्सीनेशन हो सकेगा।

5728 जनों का हुआ टीकाकरण

जोधपुर में बुधवार को 5728 जनों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। हैल्थ वर्कर्स को प्रथम डोज 149, द्वितीय डोज382, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज 39, द्वितीय डोज4878, 45 से 59 आयु के बीमार वर्ग को 510, 60 वर्ष से अधिक को 5030 जनों को वैक्सीन लगाई गई। सैकंड डोज लेने वालों की संख्या 5260 रही। कुल 116 साइट पर वैक्सीनेशन हुआ।

17 कोरोना पॉजिटिव मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 17 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया है। एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। प्रतापनगर, शहर परकोटा, शास्त्रीनगर, महामंदिर जोन से 2-2, मसूरिया-मधुबन से 1-1 और रेजिडेंसी जोन से 3 संक्रमित मिले। बनाड़ ( मंडोर) और सालावास ( लूणी) ब्लॉक से 2-2 संक्रमित मरीज सामने आए। इस माह के 10 दिनों में 162 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 1 मौत हो चुकी है। अब तक 61444 रोगी संक्रमित और 923 की मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग