9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोराना बचाव को लेकर ड्राइंग व साहित्यिक रचना प्रतियोगिता आयोजित

पीपीई किट व ऑक्सीमीटर भेंट
less than 1 minute read
Google source verification
कोराना बचाव को लेकर ड्राइंग व साहित्यिक रचना प्रतियोगिता आयोजित

कोराना बचाव को लेकर ड्राइंग व साहित्यिक रचना प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर. सरदार पटेल राजकीय कॉलोनी निवासियों ने लॉकडाउन में नवाचार करते हुए कोरोना वायरस से बचाव का संदेश देने वाली ड्राइंग व साहित्यिक रचना प्रतियोगिता आयोजित की। ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने पुरस्कार प्रदान दिए।
नितीन राजवंशी, शालिनी राजवंशी, एनके गुप्ता, श्रीमती विजयश्री शेखावत, श्रीमती सरिता चौधरी, झलक शर्मा, केशव शर्मा, कुणालसिंह राठौड़, आयुष ओला, हिमांश चौहान, आदित्य चौधरी, मानवेंद्रसिंह, एंजल चौधरी, हंसराज सिंह शेखावत, प्रियांशी राजपुरोहित, नेहा शेखावत को पुरस्कार दिए गए। सभी द्वारा बनाई ड्रांइग को पार्क के सामने एक बैनर पर प्रदर्शित किया गया।
-----------
पीपीई किट व ऑक्सीमीटर भेंट
जोधपुर. डॉ. एस एन मेडिकल कॅालेज, उम्मेद अस्पताल, एमडीएम व एमजीएच अस्पताल में बी.के एस डायबिटीज मेडिकल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट ने पीपीई किट, एन-95 मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर, प्रोटेक्टिव चैम्बर्स व मरीजों के व कार्मिकों के लिए बैड मैट्रेस उपलब्ध कराए।
वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन डॉ. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के एडवोकेट ओम चौहान, पीयूष मोहनोत, पप्पूराम डारा, सुशील धारीवाल, रमेश अग्रवाल व सुनील गुप्ता ने सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग