9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उटाम्बर में पीने के पानी के लिए लगती है कतारें

उटाम्बर गांव में गर्मियों के साथ पेयजल आपूर्ति की समस्या गहरा गई है। भीषण गर्मी में ग्रामीण 300 से 500 रुपए देकर टेंकर डलवाने को मजबूर है।
less than 1 minute read
Google source verification
उटाम्बर में पीने के पानी के लिए लगती है कतारें

उटाम्बर में पीने के पानी के लिए लगती है कतारें

बेलवा (जोधपुर). क्षेत्र के उटाम्बर गांव में गर्मियों के साथ पेयजल आपूर्ति की समस्या गहरा गई है। भीषण गर्मी में ग्रामीण 300 से 500 रुपए देकर टेंकर डलवाने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पीएचईडी के नलकूप से जलापूर्ति की जा रही थी। लेकिन अब गांव में सप्लाई के लिए पाइपलाइन में जगह जगह पर अवैध रूप से कनेक्शन होने के कारण गांव तलिया में पानी नही पहुंच पा रहा है।

नहीं हो रही सुनवाई
गांव में 100 करीब ढाणियों में निवास कर रहे सैकड़ों लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ गई है। गांव के मेघवालों का बास, भैरू नगर, दर्जियों का बास, छीपा का बास, सुनारों का बास, पुरोहितों का बास सहित गांव की ढाणियों में पानी की किल्लत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेयजल समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिम्मेदारों को अवगत करवाया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

1 किलोमीटर में 15-20 अवैध कनेक्शन
पीएचईडी विभाग की कथित लापरवाही व उदासीनता के चलते गांव में सप्लाई के लिए लगी पाइपलाइन को जगह जगह से फोड़कर अवैध कनेक्शन कर दिए हैं। पाइपलाइन पर करीब 15-20 अवैध कनेक्शन हैं। हिमालय की पाइपलाइन भी जगह जगह से तोड़ी हुई हैं। गांव में बनी करीब पानी की 10 जीएलआर पिछले समय से सूखी होने से नाकारा पड़ी है।

इनका कहना है
उटाम्बर गांव तलिया में पेयजल संकट के बारे में जानकारी मिली है, कर्मचारियों से पेयजल हालातों पर बात करता हूँ। उटाम्बर जाकर पाइपलाइनों को दुरूस्त करवाकर ढाणियों में एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति करवाई जाएगी।
मनोज व्यास, कनिष्ठ अभियंता,

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बालेसर।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग