9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच रास्ते चालक की तबीयत बिगड़ी, खुद कार ड्राइव कर अस्पताल पहुंचे कमिश्नर

- संभागीय आयुक्त थे बाड़मेर जिले के दौरे पर  
less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर में निरीक्षण करते संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, यहां से लौटते समय ही उनके चालक की तबीयत खराब हुई।

बाड़मेर में निरीक्षण करते संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, यहां से लौटते समय ही उनके चालक की तबीयत खराब हुई।

जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ डॉ राजेश शर्मा ने मंगलवार को बाड़मेर जिले का दौरा किया। जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक के बाद शाम को वे तेल उत्पादन क्षेत्र मंगला टर्मिनल पहुंचे और अधिकारियों की बैठक ली। यहां से वे जोधपुर के लिए रवाना हुए। पचपदरा से तकरीबन 12 किलोमीटर पहले आकडली गांव के समीप अचानक सरकारी कार के चालक महेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। कमिश्नर डॉ. शर्मा ने कार रुकवाकर चालक को संभाला। चालक कार ड्राइव करने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में कमिश्नर डॉ शर्मा ने बीमार चालक को पिछली सीट पर लिटाया और खुद स्टेयरिंग संभालकर नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इस बात की जानकारी होने पर बालोतरा उपखण्ड अधिकारी डॉ नरेश सोनी व अन्य अधिकारी भी पचपदरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां पर प्रभारी चिकित्सक डॉ खुशवंत खत्री ने बीमार चालक महेंद्र सिंह को अटेंड किया। नाजुक स्थिति को देखते हुए बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल रेफर किया। यहां पर चिकित्सकों ने आवश्यक प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर के लिए रेफर कर दिया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक कमिश्नर कुर्सी पर बैठने की बजाय बेड के पास खड़े रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग