
नशा मुक्ति केंद्र पर नर्सिंगकर्मी-हेल्पर नदारद...फीस के दस्तावेज भी नहीं मिले
मानवाधिकार आयोग में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई में सामने आई अनियमितताएं
जोधपुर. कुड़ी क्षेत्र में संचालित जय राम सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक अधिकारिता विभाग की टीम को नर्सिंगकर्मी और हेल्पर नदारद मिले। फीस से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शहर के कुड़ी क्षेत्र में स्थित जय राम सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र की शिकायत मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में दर्ज की गई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कुड़ी थाना पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त नशा मुक्ति केंद्र पर विजिट कर दस्तावेज व अन्य मापदंडों का जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र पर नर्सिंग कर्मी व हेल्पर आदि मौजूद नही मिले। साथ ही अन्य दस्तावेजों की पड़ताल में फीस संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिले। केंद्र से उपलब्ध दस्तावेज जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
19 Jul 2023 11:13 pm
