9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2012 में हुई थी जोधपुर में ड्रग लेबोरेट्री खोलने की घोषणा, तैयार बिल्डिंग में धूल फांक रहे हैं करोड़ों के उपकरण

दवाई गुणवत्ता की रिपोर्ट ढाई साल से आ रही इन दिनों जयपुर में एकमात्र ड्रग प्रयोगशाला में जोधपुर सहित अन्य जिलों से दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भेजे जाते है। जयपुर में एक प्रयोगशाला होने से सभी जिलों का भार वहीं रहता है।
2 min read
Google source verification
FSL

FSL

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. शहर के झालामंड क्षेत्र में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यालय में साल 2012-13 में नवीन औषधि प्रयोगशाला खोलने की घोषणाएं हुई थी। इस प्रयोगशाला के लिए जोधपुर में बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो गई। इसके लिए पिछले नौ माह से जोधपुर में 1 करोड़ रुपए से अधिक के उपकरण भी आए हैं, जो धूल फांक रहे हैं।

ऐसे में सरकार जल्द जोधपुर में ड्रग प्रयोगशाला शुरू करती है तो आने वाले समय में संभागीय जिलों के सैंपल भी जोधपुर में जांच के लिए आ सकेंगे। हालांकि ये लैब जोधपुर के साथ उदयपुर व बीकानेर में भी खोलने की घोषणा हुई थी। उस समय भी कांग्रेस की सरकार थी, मुख्यमंत्री भी अशोक गहलोत थे। ऐसे में अब फिर से जोधपुर में लेबोरेट्री खुलने की संभावनाएं बनती हैं तो इसका फायदा जोधपुर व आसपास के जिलों को मिलेगा।

दवाई गुणवत्ता की रिपोर्ट ढाई साल से आ रही इन दिनों जयपुर में एकमात्र ड्रग प्रयोगशाला में जोधपुर सहित अन्य जिलों से दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भेजे जाते है। जयपुर में एक प्रयोगशाला होने से सभी जिलों का भार वहीं रहता है। वहीं जोधपुर के लगभग ढाई सौ से अधिक सैंपल की रिपोर्ट जयपुर से आना बाकी है। समयबद्ध जांच रिपोर्ट नहीं आने से कई मरीज अमानक दवा तक ले रहे हैं।

उपकरण कर रहे स्थापना का इंतजार
झालामंड स्थित सहायक औषधि नियंत्रण कार्यालय में 1 करोड़ रुपए के उपकरण आए हुए हैं। फिलहाल ये उपकरण धूल ही फांक रहे है। यहां दवा जांच के लिए एचपीटीएलसी, डिजोल्यूशन सहित कई तरह के उपकरण आए हुए हैं। जबकि इसी परिसर में ड्रग प्रयोगशाला भी तैयार पड़ी है। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाइयों के कल्चर जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी जांच कक्ष तैयार पड़ा है। इस पर भी राज्य सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इनमें सेंट्रल कूलिंग सिस्टम लगा हुआ है।

इनका कहना
राज्य सरकार जल्द यहां ड्रग लेबोरेट्री खोल सकती है। आगे की कार्रवाई का निर्णय राज्य सरकार करेगी। यहां अलग से पद स्वीकृत रहेंगे।
- राजाराम, ड्रग कंट्रोलर, जयपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग