
Drugs Robbery : स्मैक की तलब पूर्ति में लूट पर लूट
जोधपुर।
मोपेड को धक्का देकर गिराने के बाद महिला से बैग लूटने (Bag robbery) के आरोप में उदयमंदिर थाना पुलिस (Police station Udaimandir) की गिरफ्त में आए दोनों युवक स्मैक के आदी हैं। स्मैक (Smack) की तलब पूर्ति के लिए आरोपी अंधेरा होते ही मोटरसाइकिल लेकर निकलते हैं और मौका पाकर महिलाओं व युवतियों से चैन लूटते हैं। इनमें शामिल एक युवक लूट के आठ मामलों में पहले ही आरोपी है। (8 FIR of bag lifting against robbery accused)
दोनों आरोपी 3-3 दिन के रिमाण्ड पर
राय बहादुर मार्केट के पास मोपेड सवार शशी पारीक की मोपेड को धक्का देकर गिराने के बाद बैग लूटने के मामले में बलदेव नगर निवासी शहजाद उर्फ हबीब पुत्र अब्दुल हमीद और कबीर नगर में कबाडि़यों का मोहल्ला निवासी अयूब खान पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश करने पर तीन-तीन दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। दोनों से पूछताछ में 20 अक्टूबर को सरदारपुरा में बैग लूट का खुलासा हुआ। वहीं, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में भी एक बैग लूटना कबूल किया है। इनसे लूट में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। वहीं लूट का बैग बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की अन्य लूटापाट के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
कॉलोनी में स्मैक के सौदागर
आरोपी शहजाद के खिलाफ बैग लूट के आठ मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी स्मैक के आदी हैं। लूटपाट करने के पीछे स्मैक बड़ी वजह मानी जा रही है। लूटपाट से मिलने वाले रुपए से पाल लिंक रोड के पास स्थित कॉलोनी से स्मैक खरीदते हैं।
Updated on:
23 Oct 2022 07:12 pm
Published on:
23 Oct 2022 07:12 pm
