12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Drugs Smuggling : मकान में बनी सुरंग व तहखाने में छुपा रखा था मादक पदार्थ

- भारी मात्रा में मादक पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कांटा, पैकिंग मशीन व प्लास्टिक की थैलियां भी जब्त

Google source verification

जोधपुर।
जिले की बाप थाना पुलिस (Police station BAP) ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) (DST Rural Jodhpur) की मदद से कानासर गांव की एक ढाणी में दबिश देकर गुरुवार को भूतल के नीचे सुरंग बनाकर तहखाने में छुपाकर रखा 617 किलो डोडा पोस्त, इलेक्ट्रोनिक कांटा, पैकिंग मशीन व प्लास्टिक की थैलियां जब्त की। आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। (doda kept hidden in the basement by making a tunnel in Kanasar village BAP Jodhpur)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह (IPS Dharmendra Singh) ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत डीएसटी को कानासर गांव में मोहनराम गोदारा के मकान में अवैध मादक पदार्थ छुपा होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक लाखाराम व बाप थानाधिकारी समरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर पशुओं के लिए चारा रखने वाले बाड़े में अण्डरग्राउण्ड नजर आया। जिसमें जाने के लिए सुरंगनुमा बना रखी थी। पुलिस सुरंग से अण्डरग्राउण्ड में पहुंची तो प्लास्टिक के कट्टों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। प्लास्टिक कट्टों से 617 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किए गए। वहीं, मकान से इलेक्ट्रोनिक तराजू, पैकिंग मशीन व भारी मात्रा में प्लास्टिक की थैलियां भी जब्त की गईं।
पुलिस ने डोडा पोस्त व पैकिंग सामग्री जब्त कर राकेश गोदारा पुत्र मोहनराम बिश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी राकेश के खिलाफ जैसलमेर के नाचना थाने में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है और वह वांछित है।फलोदी थानाधिकारी को जांच सौंपी गई है। कार्रवाई में डीएसटी के एएसआइ अमानाराम, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, चिमनाराम, प्रदीप बिश्नोई, कमाण्डो मोहनराम व गोपाल आदि शामिल थे।