9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 3-4 दिन शुष्क मौसम, केवल हवाएं चलेगी

Thar Weather - जोधपुर संभाग को छोडकऱ शेष प्रदेश में दो दिन बाद शुरू होगी थण्डरस्टॉर्म एक्टिविटी
less than 1 minute read
Google source verification
अगले 3-4 दिन शुष्क मौसम, केवल हवाएं चलेगी

अगले 3-4 दिन शुष्क मौसम, केवल हवाएं चलेगी

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान किए रखा। हवा में 80 फीसदी तक नमी होने के कारण दिनभर उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर संभाग में अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने और हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के शेष हिस्सों में 2 दिन बाद थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी शुरू हो जाएगी, जिसके कारण बादलों की आवाजाही और गर्जना के साथ हल्की बरसात हो सकती है। पूरे राजस्थान में इस दौरान प्री मानसून एक्टिविटी रहेगी। उधर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया।

सूर्य नगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह हवा में 78 प्रतिशत आपेक्षिक आद्र्रता थी। साथ ही तेज हवा भी चल रही थी फिर भी सुबह से ही उमस ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। शहरवासी दिनभर उमस भरी गर्मी में बेहाल होते रहे। दोपहर में तापमान 40.3 डिग्री तक पहुंचा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी उमस भरी गर्मी रही। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31.3 और अधिकतम 41.8 डिग्री मापा गया।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का पारा क्रमश: 27.4 व 28.3 और दिन का पारा 40.5 व 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग