9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dumper Killed : डम्पर ने ली बाइक चालक की जान, बाइक घसीटते ले गया

- डम्पर में अटकी मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटते ले गया
less than 1 minute read
Google source verification
,

Dumper Killed : डम्पर ने ली बाइक चालक की जान, बाइक घसीटते ले गया,Dumper Killed : डम्पर ने ली बाइक चालक की जान, बाइक घसीटते ले गया

जोधपुर।
मण्डोर थानान्तर्गत (Police station Mandore) गोकुलजी की प्याऊ चौराहे के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार व लापरवाही से आए एक डम्पर ने मोटरसाइकिल सवार की मौत (Dumper killed Motorcycle rider) हो गई। मोटरसाइकिल के अटकने से डम्पर चालक काफी दूर तक घसीटते ले गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। (Dumper killed a man)
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि मघजी की घाटी निवासी राजूराम (35) पुत्र बाबूलाल मेघवाल रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल पर गोकुजी की प्याऊ होकर घर लौट रहा था। पत्थर खाली कर लौट रहा एक डम्पर गोकुलजी की प्याऊ चौराहे के पास किशोरबाग की तरफ जाने के लिए मोड़ लेने लगा। इतने में डम्पर ने साइड में से बाइक को चपेट में ले लिया। राजूराम नीचे गिर गया और डम्पर उसे कुचलते हुए निकल गया। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल नम्बर व मोबाइल के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया।
बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गया डम्पर
हादसे के दौरान बाइक का एक हिस्सा डम्पर में फंस गया। चालक को पता नहीं लगा और वह बाइक को घसीटते हुए डम्पर भगाने लगा। काफी दूर पहुंचने पर लोगों ने चालक को अवगत कराया। उसने डम्पर रोका। आस-पास के लोग दुर्घटनास्थल एकत्रित हो गए और विरोध जताया। पुलिस ने समझाइश की। थानाधिकारी मनीष देव का कहना है कि डम्पर जब्त कर बालसमंद रॉयल्टी नाका निवासी चालक सोहन जाट को हिरासत में लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग