9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: धूल भरी हवा के बाद पड़ी बौछारें

jodhpur news - बांसवाड़ा-झालावाड़ के बॉर्डर तक पहुंचा मानसून, आज प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद
less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur: धूल भरी हवा के बाद पड़ी बौछारें

Jodhpur: धूल भरी हवा के बाद पड़ी बौछारें

जोधपुर. मारवाड़ के कई हिस्सों में बुधवार को प्री मानसून बरसात का दौर रहा। जोधपुर में दिनभर भीषण गर्मी रही। दोपहर बाद धूल भरी तेज हवा के साथ बौछारें गिरी। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बरसात होती रही। इससे सडक़ें भीग गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बरसात के समाचार है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मंगलवार को आगे बढकऱ बांसवाड़ा और झालावाड़ के बॉर्डर तक आ गया है। इसके बुधवार को प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद है। मारवाड़ में 1 सप्ताह बाद मानसून आने का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आपेक्षिक आद्र्रता अधिक रहने से सुबह से ही उमस बनी हुई थी। दिन चढऩे के साथ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर को पारा 42.1 डिग्री पर पहुंचा। भीषण गर्मी में शहरवासी बेहाल हो गए। अपराह्न 4 बजे अचानक से मौसम ने पलटा खाया। तेज धूल भरी हवा चलने लग गई। कुछ ही देर में घने काले बादल आ गए और बरसात शुरू हुई। शहर के कुछ हिस्सों में जहां बूंदाबांदी ही हो सकी, वहीं कई हिस्सों में जमकर बौछारें गिरी, जिससे सडक़ों पर पानी बहने लग गया। बादल बरसात के मौसम से शाम को तपिश से कुछ राहत मिल सकी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग