9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी कार्यों में लगाई जलदाय कार्मिकों की ड्यूटी

-संगठन की चेतावनी बाधित हो सकती है जलापूर्ति
less than 1 minute read
Google source verification
चुनावी कार्यों में लगाई जलदाय कार्मिकों की ड्यूटी

चुनावी कार्यों में लगाई जलदाय कार्मिकों की ड्यूटी

जोधपुर. जलदाय विभाग के तकनीकी कार्मिकों को बड़ी संख्या में पंचायतराज चुनाव में ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे जल वितरण व्यवस्था में सप्लाई वॉल्व खोलना व बन्द करने के साथ ही उच्च जलाशयों को पानी से भरने का कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उपखण्ड कार्यालय कबीर नगर, प्रताप नगर, लाल सागर, रातानाडा व व्यास पार्क के साथ अन्य उपखण्डों के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। बुधवार को कई कर्मचारी ड्यूटी पर चले गए और आगामी 28 तारीख को भी और कर्मचरी ड्यूटी पर जाएंगे। प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक ने तकनीकी कार्मिकों की ड्यूटी लगाने से पेयजल सप्लाई में व्यवधान आने की बात कही है। विभागीय अधिकारी भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। यूनियन ने भ्ीा जिला कलक्टर को पत्र सौंप कर आवश्यक सेवाओं वाले कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाने की मांग की है।

------

स्थानीय पार्षद का अभिनन्दन

जोधपुर।
नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 38 में केरु की पोल मकराना मोहल्ला संपूर्ण गलियों में सीसी रोड कार्य पूरा होने के बाद इस प्रयास के लिए क्षेत्रवासियो ने स्थानीय पार्षद राजेश कच्छावा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर भाजपा खांडा फलसा मंडल अध्यक्ष महेंद्र छंगानी, महामंत्री आलोक चौरडिय़ा, राखी गहलोत, विजय सिंह परिहार, विक्रम सांखला, भगवान दास, नीरज कच्छवाहा का भी अभिनंदन किया गया। संचालन कैलाश गौड़ ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग