9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में सुधारेंगे चिकित्सा व्यवस्था: सिंह

लोहावट. लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार सूरजभान सिंह ने कहा कि गांवों में चिकित्सा सेवाओं में सुधार की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
surajbhan singh

गांवों में सुधारेंगे चिकित्सा व्यवस्था: सिंह

लोहावट. लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार सूरजभान सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा उनको टिकट देने व जीतने के बाद विधायक बनने पर गांवों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाना, तीनों पंचायत समिति क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करवाना, गांवों में चिकित्सा सेवाओं में सुधार की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। सघन आबादी वाले गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाना, गांव में आवागमन में असुविधा के लिए क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करवाना तथा नई डामर सड़कों के कार्य स्वीकृत करवाना, बड़े गांव में एसबीआई व कॉपरेटिव बैंक की शाखाएं खुलवाना तथा प्रत्येक 34 ग्राम पंचायत के मध्य राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा खड़ा कर लोगों को राहत प्रदान करना उनके कार्यों में होगा। प्रत्येक 4 ग्राम पंचायतों के मध्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च माध्यमिक बालिका शिक्षा का विद्यालय खुलवाना सहित कई उनकी प्राथमिकताएं रहेगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग