9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर किए नाडी़ को बचाने के प्रयास

ऋतु महोत्सव के अन्तर्गत श्री सैनिक क्षत्रिय पूंजला नाडी संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्थान जोधपुर की ओर से पूंजला नाडी़ के विकास कार्य एवं पौधरोपण किया। श्री सैनीक क्षत्रिय पूंजला नाडी़ सरंक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्था के संयोजक जगदीश देवड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि अल्का गहलोत, राजेश गहलोत, इंदु गहलोत, ब्रह्मसिंह गहलोत, जुबिन सांखला, दिनेश टाक, कैलाश गहलोत, नरपत गहलोत, अर्जुनसिंह गहलोत, राजु गहलोत ने कार्यक्रम में पूंजला नाडी़ प्रांगण में कई प्रकार के फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता के बारे में बताया। साथ ही कार्यक्रम में कल्पवृक्ष, कदम एवं भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधरोपण कर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकर्ता युधिष्ठिर सिंह गहलोत, बलवीर गहलोत, अर्जुन सिंह गहलोत, भागीरथ परिहार, जितेन्द्र गहलोत, नरपत गहलोत, लुम्बाराम देवड़ा, झूमरलाल देवड़ा, लिखमाराम सुथार, कानाराम मौजूद रहे। जगदीश देवड़ा ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया और उसकी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही आगामी दिवस में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग