9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Elections : मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के लिए आने लगे ग्रामीण
Play video

Elections : मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के लिए आने लगे ग्रामीण

मुख्यमंत्री ने जोधपुर के देचू की रिसोर्ट में किया रात्रि विश्राम
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Aug 25, 2018

जोधपुर.मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मारवाड़ अंचल में वसुंधरा राजे के प्रवेश के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह नजर आ रहा है।

संगठन स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं

गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की जोधपुर जिले के सेखाला में सभा के लिए भाजपा की ओर से संगठन स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सेखाला में पण्डाल सज गया है। सभा स्थल पर बड़़े से शामियाने तने और सजे हैं। सभा स्थल को बैनर, पोस्टर और फर्रियों से सजाया गया है। पाण्डाल में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को फिर से जांच रहे हैं। लोग बसों से सभा स्थल पहुंच रहे हैं। इधर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए हैं। इनमें ग्रामीणों की तादाद ज्यादा है। सेखाला में ग्रामीण महिलाओं के सभा स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाले हुए हैं। आला अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर सुरक्षा और यातायात का जायजा लिया। सभा स्थल पर महिला पुलिस भी तैनात है। आने जाने वाले लोगों और सभा स्थल के मार्ग पर पुलिस पूरी नजर रख रही है। दूर -दूर तक पुलिस का सुरक्षा घेरा नजर आ रहा है।

रिसोर्ट में किया रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजनीति गढ़ जोधपुर में प्रवेश कर फलोदी में सभा को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देचू की गुमानपुरा थार रिसोर्ट होटल में रात्रि विश्राम किया था।

कल जैसलमेर, रामदेवरा होते हुए फलोदी पहुंची थीं

इससे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग में आगाज करने के लिए शुक्रवार को जैसलमेर पहुंची थीं। यहां उन्होंने दो सभाएं सम्बोधित कर सभा स्थल से ही विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा था। पुलिस लाइन मैदान स्थित हेलीपेड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सलामी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गौरव यात्रा के तहत हनुमान चौराहा पर विशाल आमसभा को सम्बोधित किया था। तकरीबन साढ़े चार हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में लगे डोम में मुख्यमंत्री ने आम जनता को सरकार के कार्यों के बारे में बताया था। वहां पास ही शक्ति सम्मेलन के लिए लगाए गए शामियाने में मुख्यमंत्री ने तलवार थाम कर नारी शक्ति को जागरुक किया था। हनुमान चौराहा पर आमसभा के बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिये यात्रा के तहत जिले में दूसरे पड़ाव रामदेवरा पहुंचीं थीं। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने फलोदी में सभा को संबोधित किया था।