
जोधपुर शहर में 10 नवम्बर को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद
सुबह 7 से 11 बजे: 33/11केवी सब स्टेशन एनपीएच से संबंधित 11केवी फीडर 5,8,12,11,21,3,7 एवं जोधपुर डेयरी, डीजल यार्ड, हड्डी मिल, लघु उद्योग क्षेत्र, हैवी इंडस्ट्रीयल एरिया, लाइट इंडस्ट्रीयल एरिया से संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7 से 11 बजे: भगत की कोठी, रेलवे स्टेशन विस्तार योजना,सुशील नगर, हैल्थ सेंटर, घांची कोलोनी, महावीर नगर, यूनिवर्सिटी स्टाफ कोलोनी तथा 33/11केवी पीली टंकी सब स्टेशन से संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7.30 से 11.30 बजे: कलाल कोलोनी गली नबंर 1 से 11, बागर, भीमदल अखाड़ा, भील बस्ती, दारू का ठेका, छींपा कोलोनी, विजय चौक, कृष्ण मंदिर, सरकारी अस्पताल, जालोरी बास, सिंधियों का बास व 33/11केवी बागर जीएसएस से संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 11 बजे: पीजी हॉस्टल, ओलंपिक, बिग बाजार, जज क्वार्टस, हाकिम बाग, महावीर कॉम्पलेक्स, भैरूबाग, गुलाब बाग, ब्रह्मबाग, 33/11केवी एमजीएच जीएसएस से 11केवी आउट गोइंग नंबर 4 फीडर से संबंधित क्षेत्र। मोहनपुरा, उम्मेदपुरा, केसर बाग, सेंट्रल जेल के पीछे, हरिजन बस्ती एवं 11केवी मोहनपुरा फीडर से संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 11 बजे: दो कोटों के बीच, महिला बाग अस्पताल, गांछा बाजार, पाल हाउस, मनोहर पुस्तक भंडार, गुलाब सागर ओटा, महावतों की मस्जिद रोड, राजमहल स्कूल, चामी दड़ा, मछु खां की हवेली, जूना दारू का ठेका, इंद्रा मार्केट, उम्मेद स्कूल, भैरूजी का मंदिर, आर्य मरुधर व्यायामशाला, रामद्वारा, हनुमानजी का मंदिर, पिपली चौक, बच्चों की गली, मिंयों का घेर एवं 11केवी आर्य समाज फीडर से संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 11 बजे: जय कोलोनी, मांगीलाल जी का जाव, राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे वाला क्षेत्र, हनुमानजी का बाडिया, सिद्धार्थ एन्कलेव,मीरा कोलोनी, संस्कृति अपार्टमेंट, माचिया पार्क, रडार क्षेत्र में 11केवी लाइन के रखरखाव को लेकर बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 11 बजे: नेहरू कोलोनी, बग्गीखाना रोड क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव को लेकर बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 11.30 बजे: 33/11 केवी भदवासिया सब स्टेशन से 11केवी तिलक नगर फीडर से संबंधित क्षेत्र। भदवासिया मैन रोड, भदवासिया पेट्रोल पंप के पास, तिलक नगर प्रथम, द्वितीय और तृतीय, मदेरणा कोलोनी, भांड बस्ती, भदवासिया स्कूल के पास, बाबू लक्ष्मणसिंह कोलोनी, राजीव नगर, आर्य नगर, भा प्रोविजन स्टोर के पास व इससे संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।सुबह 8 से 11.30 बजे: बाबू लक्ष्मणसिंह चौराहा व कोलोनी, राजीव नगर सी, शिव शक्ति नगर गली नंबर 1,2,3,4,5,6 व शक्ति नगर गली नंबर 1,2,3,4,5,6,7,8,9, महामंदिर तीसरी पोल के बाहर व महामंदिर दूसरी पोल के अंदर, अशोक नगर, नाथ जी का आसन, शिवपुरी, जैन कोलोनी, मेघवाल बस्ती व शिव शक्ति नगर फीडर से संबंधि क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 12 बजे: 33/11 केवी बनाड़ एवं डांगियावास सब स्टेशन से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र। नांदड़ी गांव, प्रभात नगर, तिरुपति नगर, उम्मेद होटल, खोखरिया, बोरावास, गुजरावास, बनाड़, जाजीवाल कला, गहलोतां, दईकड़ा, थबूकड़ा, सालवा कला, नांदड़ा, बांवरला, बुद्धनगर, देवलिया, डांगियावास, दातीवाड़ा, बिसलपुर, पीथावास, रूडकली एवं संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 12 बजे: 33/11केवी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र। सेक्टर 14, 14ई, 15, 17, 16, 16ई, 19,19ई,20 से संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 12 बजे: 11केवी थोरियों की ढ़ाणी फीडर से संबंधित क्षेत्र थोरियों की ढ़ाणी, बालाजी नगर, होटल अमरगढ़, पेवा नगर, रवि नगर, भादू मार्केट, पाल बालाजी और डीपीएस सर्किल के आस पास का क्षेत्र, 11केवी पाल पीएचईडी फीडर से संबंधित क्षेत्र अशोक विहार, ऋषभेदव नगर, बालाजी नगर, वैभव एन्क्लेव, शेरगढ़ रावला, इंद्रप्रस्थ, जुणावां वाटर सप्लाई, वीतराग सिटी के सामने का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 12 बजे: 11केवी डिस्ट्रिक शोपिंग सेंटर फीडर गोपाल प्याऊ से संबंधित क्षेत्र, पीएचईडी आफिस से संबंधित क्षेत्र, डिस्ट्रिक शोपिंग सेंटर से संबंधित क्षेत्र, 11केवी मधुबन फीडर से ए, बी,सी,डी सेक्टर सरस्वतीनगर व मधुबन क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
Published on:
10 Nov 2020 02:19 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
