9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलीट मिस राजस्थान जोधपुर ऑडिशन में राशि और शुभधा के सिर बंधा विजेता का ताज

जोधपुर ऑडिशन में रैंप पर दिखा फैशन का जलवा
less than 1 minute read
Google source verification
एलीट मिस राजस्थान जोधपुर ऑडिशन में राशि और शुभधा के सिर बंधा विजेता का ताज

एलीट मिस राजस्थान जोधपुर ऑडिशन में राशि और शुभधा के सिर बंधा विजेता का ताज

जोधपुर. शहर में रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल में एलीट मिस राजस्थान-2021 के लिए हुए ऑडिशन में पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों से आइ गर्ल्स ने रैम्प पर फैशन का जलवा बिखेरा।

एलीट मिस राजस्थान के डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि ऑडिशन में तीन राउंड के बाद राशि गांधी और शुभधा पंवार के सिर विजेता का ताज बंधा। जजेज ने कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड, कैटवॉक, सेल्फ प्रेजेंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स व टैलेंट पर राशि व शुभधा को परख कर विजेता घोषित किया। ऑडिशन में पश्चिमी राजस्थान की 150 गर्ल्स ने भाग लिया।

इस दौरान एलीट मिस राजस्थान के डायरेक्टर गौरव गौड़, मौलिक शाह, रमन कुम्भज, एक्ट्रेस आकांक्षा भल्ला, स्वाति जांगिड़ और रिया सेन जजेज के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में एलीट मिस राजस्थान-2020 की जोधपुर सिटी फाइनलिस्ट तनु चौधरी, सुमित्रा गोदारा, ईशा अग्रवाल, जूही सेसानी, हर्ष गुप्ता, मनीषा मालवीय और गोपाल सिंह भाटी उपस्थित रहे। एलीट मिस राजस्थान-2021 का फिनाले 23 अक्टूबर को जयपुर में होगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग