9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ख्यातनाम साहित्यकार हरीश नवल का व्याख्यान कल

JNVU News  
less than 1 minute read
Google source verification
ख्यातनाम साहित्यकार हरीश नवल का व्याख्यान कल

ख्यातनाम साहित्यकार हरीश नवल का व्याख्यान कल

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के हिन्दी तथा पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में हिंदी के प्रमुख नाटक और नाटककार विषय पर रविवार 11 अप्रैल को सुबह 11बजे व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री हरीश नवल मुख्य वक्ता के रुप में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि हिन्दी विभाग ने वर्ष पर्यन्त व्याख्यान आयोजित करने का संकल्प लिया है। यह व्याख्यानमाला कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों को ई-कंटेंट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह व्याख्यानमाला स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों पर आधारित है। रविवार को इस व्याख्यानमाला की 27 वीं श्रृंखला में नाटक की वस्तु,शैली, भाषा पर चर्चा होगी। व्याख्यानमाला के मुख्य संरक्षक माननीय कुलपति प्रो. पी. सी. त्रिवेदी, संरक्षक कला संकाय अधिष्ठाता प्रो किशोरी लाल रैगर, निदेशक हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो नरेंद्र मिश्र होंगे। संयोजक डॉ . कामिनी ओझा , तकनीकी सहयोग डॉ. विनिता चौहान, मीडिया संयोजक डॉ महेंद्र सिंह, डॉ प्रवीणचंद का रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग